वारासिवनी: रामपायली थाना क्षेत्र के कस्बीटोला-सोनझरा मार्ग पर बाइक-पिकअप की भीषण भिड़ंत, एक की मौत; तीन घायल
रामपायली थाना क्षेत्र के कस्बीटोला-सोनझरा मार्ग पर सोमवार रात करीब 8 बजे बाइक और पिकअप की भिड़ंत में एक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीन लोग सोनझरा से रामपायली जा रहे थे। इसी दौरान बाइक की साइकिल सवार से टक्कर हुई और फिर पिकअप से भिड़ंत हो गई। हादसे में कृष्णा की मौत हो गई, जबकि भाउदास, उमेश मेश्राम और सौरभ घायल है