हज़ारीबाग: माउंट कार्मल व संत जेवियर से निकाले गए छात्रों के मुद्दे पर निजी स्कूलों की मनमानी पर भड़के अभिभावक
जिले में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। माउंट कार्मल एवं संत जेवियर स्कूल से करीब 38 विद्यार्थियों को बाहर किए जाने के बाद अभिभावकों ने सोमवार को दोपहर दो बजे उपायुक्त से मिलकर अपनी पीड़ा और समस्याओं को विस्तार से रखा।