बिसौली: बिसौली बार एसोसिएशन ने ई-रजिस्ट्री व फ्रेंचाइजी व्यवस्था के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा
Bisauli, Budaun | Jun 15, 2026 बिसौली तहसील के अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने प्रदेश सरकार द्वारा रजिस्ट्री कार्य को ई-रजिस्ट्री तथा फ्रेंचाइजी के माध्यम से संचालित किए जाने के प्रस्तावित निर्णय का विरोध जताया है। इस संबंध में बार एसोसिएशन, तहसील बिसौली के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन (एसडीएम) बिसौली को सौंपा गया।