कुंदा: 1 साल से प्यासा दारी गांव, जलमीनार खराब तो ‘हर घर जल’ योजना फेल
Kunda, Chatra | Jun 12, 2026 नवादा पंचायत के दारी गांव में लगा जलमीनार पिछले 1 साल से खराब पड़ा है। सरकार के ‘हर घर जल’ योजना के दावों की हकीकत यहां खुलकर सामने है। जलमीनार ठप होने से ग्रामीण भीषण पेयजल संकट झेल रहे हैं। महिलाएं और बच्चे दूर-दराज के कुओं व झिरिया का दूषित पानी लाने को मजबूर हैं। गर्मी में पानी की किल्लत से दैनिक काम ठप हैं और बीमारी फैलने का डर है। ग्रामीणों ने कई बार