प्रतापगढ़: विश्व नशा मुक्ति दिवस पर प्रतापगढ़ में नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई, कलेक्टर बोले- नशे का एक कदम जीवन को अंधकार में ले जाता है
प्रतापगढ़ में विश्व नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जिला प्रशासन और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर शुभम चौधरी और जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने नशा मुक्त भारत अभियान के पोस्टर का विमोचन किया तथा अधिकारियों, कर्मचारियों और उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की