सागर नगर: फर्जी जाति प्रमाण पत्र से SAF में भर्ती सुमित गडरिया को सागर न्यायालय ने सुनाई 3 साल की सजा
SAF में आरक्षक भर्ती के दौरान फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाने वाले सुमित गड़रिया को अपर सत्र एवं विशेष न्यायाधीश प्रशांत सक्सेना की अदालत ने 3 साल सश्रम कारावास और 2 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। 2017 में सुमित ने खुद को भिंड निवासी और जाटव (अनुसूचित जाति) बताकर आवेदन किया था। चयन के बाद वह 10वीं बटालियन सागर में पदस्थ हुआ था।