सागर नगर: मढ़िया विट्ठल नगर में आवारा कुत्तों का आतंक, चार लोग घायल, दो बच्चे भी शामिल
रविवार सुबह करीब 8 बजे मढ़िया विट्ठल नगर में सुबह एक गाय पर कुत्ता हमला कर रहा था। उसी समय मोहल्ले के एक बुजुर्ग ने कुत्ते को भगाने की कोशिश की, तभी कुत्ते ने उन पर हमला कर गाल में काट लिया। इसके बाद कुत्ता आगे बढ़ा और रास्ते में दो बच्चों व एक अन्य व्यक्ति को भी काट लिया। चारों घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए।