आठनेर: बोथिया में विद्युत पोल पर काम करते ठेका कर्मचारी की करंट लगने से मौत, पुलिस जांच में जुटी
Athner, Betul | Aug 10, 2026 मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी झल्लार डीसी अंतर्गत बोथिया गांव में बिजली के पोल पर काम करने के दौरान एक आउटसोर्स कर्मचारी की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान भूरा महाले के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार भूरा महाले बिजली संबंधी शिकायत के निराकरण के लिए बोथिया गांव पहुंचा था। वह एलटी लाइन के बिजली पोल पर काम कर रहा था, इसी दौरान उसे करंट लग ग