दादरी: GIP मॉल में सांसद डॉ महेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ देखी 'द साबरमती' रिपोर्ट, जनपदवासियों से फिल्म देखने की अपील की
गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने शुक्रवार को जीआईपी मॉल में कार्यकर्ताओं के साथ द साबरमती रिपोर्ट फिल्म को देखा। इस दौरान सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के साथ वरिष्ठ पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। फिल्म देखने के बाद गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने फिल्म की भरपूर प्रशंसा करते हुए जनपद वासियों से फिल्म को देखने की अपील की है।