बहराइच: किशुनपुर माफी के पास ई-रिक्शा और अज्ञात चार पहिया वाहन में हुई टक्कर, पति-पत्नी समेत 6 घायल, 3 को लखनऊ रेफर
बहराइच के किशुनपुर माफी चौराहे के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। पीआरवी को सूचना मिली कि एक इ-रिक्शा को किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी है। जिसमे 6 लोग घायल हुए हैं। सभी घायल जिला अस्पताल पहुंच चुके थे, जबकि क्षतिग्रस्त इ-रिक्शा मौके पर पड़ा था। प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इलाज के बाद 3 लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया गया।