बहराइच: भरथापुर नाव हादसे में सर्च ऑपरेशन रोका गया, शुक्रवार की सुबह फिर चलाया जाएगा रेस्क्यू ऑपरेशन: डीएम बहराइच
बहराइच सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम भरथापुर में हुई नाव दुर्घटना के बाद चलाया जा रहा बचाव अभियान बारिश और अंधेरे के कारण रोक दिया गया है। इस हादसे में एक शव बरामद हो चुका है, जबकि 8 लोग अभी भी लापता हैं। डीएम अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि SSB और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था। लेकिन मौसम की विपरीत परिस्थितियों के चलते अभियान को रोक दिया गया है।