शाहजहांपुर: प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर पर पुलिस ने चलाया शिकंजा, 292 चालान किए
शाहजहांपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में मंगलवार शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक शहर के प्रमुख चौराहों और महत्वपूर्ण स्थानों पर प्रेशर हॉर्न, हूटर एवं मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के विरुद्ध सघन जांच की