बजाग: जनपद पंचायत अध्यक्ष करंजिया ने रामनगर में पानी की समस्या और नेशनल हाईवे की लापरवाही उजागर की
Bajag, Dindori | May 21, 2026 जनपद पंचायत करंजिया के अध्यक्ष राजू सिंह उद्दे ने गुरुवार शाम 4:00 बजे मीडिया के सामने ग्राम पंचायत रामनगर में पानी की समस्या और नेशनल हाईवे निर्माण के दौरान कंपनी की लापरवाही का मामला उजागर करते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या हल करने की गुहार लगाई।दरअसल जनपद पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह उद्दे ने प्रशासन से पानी कि समस्या का हल जल्द करने गुहार लगाई ।