छतरपुर: कैंडी में शासकीय प्राथमिक शाला से कुछ ही दूरी पर अवैध शराब की बिक्री, सीएसपी ने दी जानकारी
ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम कैंडी में शासकीय प्राथमिक शाला से पांच कदम की दूरी पर अवैध शराब दबंगो के द्वारा बेची जा रही है। इस मामले में पुलिस के द्वारा पहले भी कार्रवाई भी की गई थी,लेकिन दबंगों के द्वारा लगातार शराब बेची जा रही है। मामले को लेकर सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने आज 13 मई दोपहर 2:30 बजे जानकारी दी है।