गोंडा: सालपुर में तैनात लेखपाल का जमीन के पैमाइश के नाम पर घूस लेने का वीडियो आया सामने, तहसीलदार सदर करेंगे मामले की जांच
Gonda, Gonda | Feb 7, 2024 सालपुर में तैनात लेखपाल संतोष शर्मा का जमीन पैमाइश और अवैध अतिक्रमण हटवाने के नाम पर पीड़ित से घूस लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बताया जा रहा है। मंगलवार को DM के आदेश पर SDM सदर ने आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया था। SDM ने बुधवार को तहसीलदार सदर को पूरे मामले की जांच सौंपी है, और 7 दिन के अंदर पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।