तुलसीपुर: थाना तुलसीपुर की पुलिस ने ग्राम कठौव्वा में हुई मारपीट के मामले में दो लोगों पर दर्ज किया केस
प्रभारी निरीक्षक थाना तुलसीपुर ने बताया की ग्राम कठौव्वा में संचालित जनसेवा केंद्र पर हुई मारपीट की घटना में दो लोग चोटिल हो गए।पीड़ित गोकरन तिवारी पुत्र बृज लाल तिवारी निवासी ग्राम चिरईबसना की तहरीर पर दो लोगो के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है ।घटना की जांच की जा रही है।