तुलसीपुर: जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर बालिकाओं ,महिलाओं को अपराधों के प्रति किया गया जागरूक
जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर अपराधों के प्रति महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी गई एवं अनजान काल ना उठाने व किसी अनजान व्यक्ति से ओटीपी शेयर ना करने की बात बताई गई। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस द्वारा जारी टोल फ्री नंबरों पर कॉल कर सहायता प्राप्त करने के बारे में भी बताया गया।