शामली: शामली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बने मुकेश कुमार, धर्मेंद्र गौतम को भेजा गया अपराध शाखा
Shamli, Shamli | Sep 30, 2026 बुधवार को पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जनपद में अपराध नियंत्रण एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था के दृष्टिगत निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इसके तहत शामली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र गौतम को अपराध शाखा भेजा गया है और उनके स्थान पर पुलिस लाइन से निरीक्षक मुकेश कुमार को प्रभारी निरीक्षक शामली कोतवाली नियुक्त किया गया है।