जिले के महराजगंज में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान दो समुदाय में भिड़ंत हो गई थी। जिसके बाद से सोमवार दोपहर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी। 60 घंटे बाद पुनः बुधवार रात 12.15 बजे नेट सेवाएं बहाल कर दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा.पवित्र मोहन त्रिपाठी ने लोगों से शांति बनाए रखने की बात कही है।