मिहींपुरवा: भरथापुर जा रहे एक युवक पर जंगली हाथी ने किया हमला, युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
कतरनियाघाट रेंज के भवानीपुर गांव निवासी मुबारक पुत्र लाल मोहम्मद उम्र करीब 26 वर्ष जो शुक्रवार की सुबह 7 बजे साइकिल से निजी कार्य के लिए भरथा पुर गांव जा रहे थे। जैसे ही वह गुदगुदी पेड़ के पास पहुंचे उन पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज के लिय अस्पताल भेजा गया है। गजमित्रों को अलर्ट कर दिया गया है।