मिहींपुरवा: मुरवान पुरवा के पास लगे पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
ककरहा रेंज के धर्मपुर बेझा गांव में एक सप्ताह पूर्व तेंदुआ ने किसान पर हमला कर मार डाला था। गांव के लोगों की मांग पर वन विभाग ने पिंजड़ा लगाकर वयस्क तेंदुए को पकड़ा था। लेकिन निरन्तर क्षेत्र में तेंदुए की आमद को देखते हुए ग्राम पंचायत बेझा के मुरावनपुरवा गांव में वन विभाग की ओर से पिंजड़ा लगाया गया। जिसमें बुधवार रात करीब 12 बजे तेंदुआ कैद हो गया।