मिहींपुरवा: बरदहा बाजार नहर पटरी के पास बैंक मित्र की पिटाई कर साढ़े नौ लाख की लूट, पुलिस ने शुरू की जांच
नरोत्तमपुर निवासी अंकित कुमार मोर्य पुत्र दिनेश कुमार यूनियन बैंक बेहड़ा बाजार में संचालित बैंक आफ इंडिया के बैंक मित्र हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात 10:25 बजे वह नानपारा से आ रहे थे तभी रास्ते में बरदहा बाजार नहर पटरी के पास बाइक सवार 3 अज्ञात बदमाश आए सभी ने बाइक रुकवाकर उनके सिर पर डंडा मारा पिटाई की और नगदी भरा बैग लेकर फरार हो गए।