बहराइच के गड़ीघाट पर रविवार की शाम करीब 5 बजे सात दुर्गा प्रतिभाओं का विसर्जन किया गया। गड़ीघाट पर रामपुर धोबिया, दलजीतपुरवा, पंडित पुरवा, नेवादा, रायगंज आदि गांव से दुर्गा प्रतिमांओ के साथ भक्त भारी संख्यां में डीजे की धुन पर झूमते नजर आए। ग्राम प्रधान नेवादा ने प्रकाश की समुचित व्यवस्था कर रख्खी थी। ताकि किसी प्रसार की कोई घटना घटित न हो।