Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
agnichakrlivenews
#t20worldcup जीत का जश्न घंटाघर पर हरदा विधायक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मनाया। #drrkdogne
Harda, Harda
| Mar 10, 2026
#t20worldcup
#drrkdogne
#sports
#politics
MORE NEWS
हरदा में 13 जुलाई को हरियाली अमावस्या के उपलक्ष्य में नर्मदा भक्तों के लिए भंडारा मानसरोवर होटल हरदा पर .!♥️
Harda, Harda | Jul 13, 2026
हरदा टिमरनी वनग्राम की स्कूलों मे नहीं मिलता नेटवर्क जिससे शिक्षको की नहीं लग पा रही अटेंडेंस 90% अटेंडेंस नहीं होने के कारण नहीं हो रहा स्थानांतरण और अतिथि शिक्षकों को घर बिठाने का खेल
Harda, Harda | Jul 13, 2026
15 जुलाई के किसान आंदोलन को लेकर हरदा पुलिस अलर्ट, एनएच-47 पर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी अनोखा तीर, हरदा। 15 जुलाई को किसान यूनियन के नेतृत्व में प्रस्तावित किसान आंदोलन को देखते हुए हरदा पुलिस ने इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-47) पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में किसानों के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकत्र होने की संभावना के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने भारी एवं हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिस के अनुसार, इंदौर से हरदा और खंडवा जाने वाले भारी वाहन संदलपुर फाटा से दीपगांव, बोरधा, गोपालपुर, ईटावा-इटारसी मार्ग, बड़ी छीपानेर और छोटी छीपानेर होते हुए हरदा एवं खंडवा पहुंचेंगे। इंदौर से नर्मदापुरम और बैतूल जाने वाले भारी वाहनों के लिए संदलपुर फाटा, भैरूंदा, रेहटी, सलकनपुर, बुधनी और नर्मदापुरम होकर बैतूल जाने का मार्ग तय किया गया है। वहीं हरदा से इंदौर जाने वाले भारी वाहन हरदा, करताना, छोटी छीपानेर, बड़ी छीपानेर, इटारसी, गोपालपुर, संदलपुर फाटा और खातेगांव होते हुए इंदौर पहुंचेंगे। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए भी अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। ऐसे वाहन अबगांव कला (नहर मार्ग), भुन्नास मार्ग और अबगांव खुर्द (छीपानेर मार्ग) से होकर हरदा आ-जा सकेंगे। हरदा पुलिस ने परिवहन व्यवसायियों, वाहन चालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि 15 जुलाई को यात्रा के दौरान निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करें तथा पुलिस एवं यातायात कर्मियों के निर्देशों का सहयोगपूर्वक अनुपालन करें। साथ ही आंदोलन स्थल की ओर अनावश्यक आवागमन से बचने और यात्रा शुरू करने से पहले अपने मार्ग की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। यातायात संबंधी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए नागरिक थाना यातायात, हरदा के दूरभाष क्रमांक 07577-222104 पर संपर्क कर सकते हैं।
Harda, Harda | Jul 13, 2026
अमृत भारत स्टेशन योजना से बदली शिवपुरी रेलवे स्टेशन की तस्वीर, 22 करोड़ की लागत से हुआ आधुनिक कायाकल्प अनोखा तीर, शिवपुरी/भोपाल। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल अंतर्गत आने वाले शिवपुरी रेलवे स्टेशन का करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया गया है। आधुनिक सुविधाओं, आकर्षक स्वरूप और स्थानीय कला-संस्कृति की झलक के साथ स्टेशन अब यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करेगा। रेलवे के अनुसार, स्टेशन के पुनर्निर्माण में सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण, प्लेटफॉर्म पर नए कवर शेड एवं शेड विस्तार, स्टेशन भवन के अग्रभाग और आंतरिक हिस्सों का आधुनिकीकरण किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए नए प्रतीक्षालय, आधुनिक शौचालय और बेहतर बुकिंग काउंटर बनाए गए हैं। स्टेशन पर नया फुट ओवर ब्रिज और भव्य स्टेशन भवन भी तैयार किया गया है। दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप, टैक्टाइल पाथ सहित आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई हैं। वहीं, स्टेशन परिसर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था से सुरक्षा और आकर्षण दोनों बढ़ाए गए हैं। रेलवे का कहना है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित नया शिवपुरी रेलवे स्टेशन केवल आधुनिक यात्री सुविधाओं का केंद्र नहीं, बल्कि क्षेत्र के पर्यटन, स्थानीय विकास और बेहतर रेल संपर्क को भी नई गति देगा। यह स्टेशन बदलते भारत और आधुनिक रेलवे अवसंरचना का प्रतीक बनकर उभरा है।
Harda, Harda | Jul 13, 2026
'जब खरीदी नहीं, तो राहत कोष में रखो'—किसानों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराई मूंग अनोखा तीर, हरदा। भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना दसवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के तहत किसानों ने 1 क्विंटल 20 किलो मूंग थैलियों में रखकर रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर इसे मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराने की मांग की। किसानों ने अनुविभागीय अधिकारी अशोक ढेहरिया को मूंग सौंपते हुए इसे मुख्यमंत्री राहत कोष में भिजवाने और जमा की रसीद देने का आग्रह किया। संघ का आरोप है कि पहले उन्हें मंडी सचिव के नाम से रसीद दी गई, जिसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया। बाद में एसडीएम कार्यालय से अलग रसीद जारी की गई। भारतीय किसान संघ ने प्रशासन पर अनावश्यक टालमटोल का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। संघ ने यह भी घोषणा की कि धरने के 11वें दिन हंडिया में जल सत्याग्रह किया जाएगा।
Harda, Harda | Jul 13, 2026
#t20worldcup जीत का जश्न घंटाघर पर हरदा विधायक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मनाया। #drrkdogne - Harda News