देहरादून: कैंट कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, एक युवक को स्टॉक मार्केट में मुनाफे का लालच देकर ठगा ₹5 लाख
कैंट कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि साइबर ठग ने दून निवासी एक युवक को स्टॉक मार्केट में निवेश कर 40 फीसदी तक मुनाफा कमाने का लालच देकर 05 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस के अनुसार, मोहम्मद चांद निवासी बल्लूपुर चौक देहरादून ने तहरीर दी कि 05 सितंबर को उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था।