देहरादून: उत्तराखंड शासन ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन के राष्ट्रीय शोक का आदेश किया जारी
उत्तराखंड शासन के सचिव विनोद कुमार सुमन की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश के तहत पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह के निधन के चलते राज्य में सात दिनों का राष्ट्रीय शोक रखने का आदेश जारी किया गया है। आदेश के तहत सात दिनों तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झूका रहेगा.