भादरा: खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी, भादरा पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शुरू की जांच
भादरा थाना क्षेत्र में खेत में 23 वर्षीय युवक राजेश नायक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास मोबाइल, चप्पल, पानी की बोतल और कथित जहर की बोतल मिली। मृतक के मुंह से झाग निकल रहे थे। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।