अशोकनगर। देहात थाना क्षेत्र के खजुरिया सुबेदार गांव में एक वृद्ध के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मोहिन प्रसाद शर्मा (73) पुत्र ग्याप्रसाद शर्मा निवासी खजुरिया सुबेदार ने शिकायत दर्ज कराई कि शनिवार रात करीब 8 बजे घर के पास खेरे में आरोपी अंकित अहिरवार ने उनके साथ अश्लील गालियां दीं और मारपीट की।