मानिकपुर: चित्रकूट के मेधावियों का सम्मान, हाईस्कूल और इंटर के टॉप छात्रों को मिला मेडल और ₹21 हजार का पुरस्कार
चित्रकूट में सोमवार सुबह 11 बजेको राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण देखा गया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र, मेडल और 21 हजार रुपये का डेमो चेक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, सीडीओ डी.पी. पाल समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।