डुमरा: जानकी नवमी पर पुनौरा धाम दुल्हन सा सजा, पूजा-अर्चना के बीच सीएम सम्राट चौधरी के आगमन की तैयारी पूरी
सीतामढ़ी: जानकी नवमी के पावन अवसर पर पुनौरा धाम को भव्य तरीके से सजाया गया है। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और आकर्षक सजावट से दुल्हन की तरह संवारा गया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच सुबह से पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान जारी हैं।