कानपुर: मैनावती मार्ग के पास कपड़े में लिपटा मिला नवजात शिशु, जिला अस्पताल किया गया रेफर
मैनावती मार्ग पर स्थित खेरेश्वर मंदिर के पास सोमवार सुबह 10:00 बजे एक नवजात शिशु कपड़े में लिपटा हुआ मिला बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कपड़ा हटाकर देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे CHC में भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल के लिए से रेफर कर दिया गया बच्चों के सिर पर चोट और हाथ पैर में सूजन है।