भिंड नगर: पीएम की अपील बेअसर, बीजेपी नेता के स्वागत में दौड़ा गाड़ियों का काफिला, पार्टी ने पद से हटाया
भिण्ड देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील करने के बावजूद भिण्ड जिले में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नगर आगमन पर आए सज्जन सिंह यादव के काफिले में सैकड़ों गाड़ियां शामिल हुईं। जिसके बाद खबरें सोशल मीडिया पर फैलीं और भाजपा ने संज्ञान लेते हुए नेता जी को तत्काल पद से हटा दिया। जो पत्र अब जमकर वायरल हो रहा है