घरघोड़ा: रायगढ़ में 'ऑपरेशन आघात' के तहत 190 लीटर महुआ शराब जब्त, 8 अवैध भट्ठियां ध्वस्त, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ जिले के घरघोड़ा क्षेत्र में पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के खिलाफ सख्त कदम उठाया। 190 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, 8 भट्ठियां नष्ट की गईं और एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि अवैध कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।