कुडू: कुडू व कैरों दौरे में अव्यवस्था देख भाजपा नेता पवन तिग्गा भड़के, कहा- सरकार सिर्फ प्रचार में व्यस्त, जनता परेशान
Kuru, Lohardaga | May 19, 2025 लोहरदगा भाजपा युवा नेता पवन तिग्गा ने सोमवार शाम 4 बजे लोहरदगा जिला अंतर्गत कुडू और कैरों प्रखंड के विभिन्न गांवों और पंचायतों का दौरा कर विकास योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रखंड कार्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और आईटीआई भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पवन तिग्गा ने प्रदेश की गठबंधन सरकार पर तीखा हमला बोला।