कुडू: कुडू में अवैध बालू खनन पर कार्रवाई, कोयल नदी से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग को भेजी गई रिपोर्ट
Kuru, Lohardaga | May 13, 2025 अवैध बालू खनन पर नकेल कसने को लेकर लोहरदगा जिला प्रशासन और पुलिस सतर्क हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार को कुडू थाना क्षेत्र के लावागाई स्थित कोयल नदी से अवैध रूप से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। यह कार्रवाई शाम करीब 3:00 बजे कुडू थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई।