कुडू: कोलसिमरी बालू घाट पर अवैध खनन को लेकर पुलिस ने एक ट्रैक्टर को किया जब्त, एक हफ्ते में पांच ट्रैक्टर पकड़े
Kuru, Lohardaga | May 17, 2025 कुड़ू थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन पर पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। शनिवार शाम करीब 5 बजे थाना प्रभारी मनोज कुमार को सूचना मिली कि दक्षिण कोयल नदी के कोलसिमरी बालू घाट पर अवैध खनन और परिवहन धड़ल्ले से चल रहा है।सूचना के आधार पर अवर निरीक्षक कुंदन कुमार रवानी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घाट पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर को बालू लदा पकड़ा गया।