कुडू: कुड़ू NH-39 पर कौवाखाप मोड़ के पास कार ने टेम्पो को मारी टक्कर, छह लोग घायल
Kuru, Lohardaga | May 14, 2025 लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-39 स्थित कौवाखाप मोड़ के पास बुधवार शाम करीब 5:30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने टेम्पो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को कुड़ू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।