कुडू: कुडू में उमरी के पास अवैध बालू से भरा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार, पुलिस ने सख्त कार्रवाई का दिया संकेत
Kuru, Lohardaga | May 16, 2025 कुडू टाटी–कैरो मुख्य पथ पर शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे कुडू पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया। ट्रैक्टर सिंजो बालू घाट से बालू लादकर आ रहा था और उमरी के पास पुलिस की छापेमारी में पकड़ा गया। पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।