दतिया: गरेरा गांव में किसान ने खेत में नीम के पेड़ से फांसी लगाकर दी जान, जिगना पुलिस जांच में जुटी
Datia, Datia | May 11, 2026 दतिया में जिगना थाना अंतर्गत ग्राम गरेरा में रविवार रात एक किसान ने खेत में नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम गरेरा निवासी अशोक यादव (50) पुत्र रामसेवक यादव रविवार रात करीब साढ़े 8 बजे अपने खेत पर गया था।