भरगामा: भरगामा में कुछ पंचायत सचिवों को एक तो कुछ को मिला चार पंचायतों का कार्यभार
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के अधिकतर पंचायतों में पंचायत सचिवों का पद रिक्त है। इससे पंचायतों का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। जानकारी के अनुसार भरगामा प्रखंड क्षेत्र में 20 ग्राम पंचायतें हैं,लेकिन इन 20 ग्राम पंचायतों के विकास के लिए केवल सात पंचायत सचिव हीं कार्यरत हैं। यहां पंचायत सचिव के 13 पद रिक्त हैं।