कानपुर: नवाबगंज थाना क्षेत्र में कबाड़ी की दुकान पर अवैध रूप से काटी जा रही गाड़ियां, वीडियो वायरल व जांच में जुटी पुलिस
नवाबगंज थाना क्षेत्र में कबाड़ी की दुकान पर अवैध रूप से गाड़ियां काटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह कबाड़ी की दुकान पंकज नाम के युवक की बताई जा रही है। वहीं वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस आयुक्त ने थाना प्रभारी को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है।