कानपुर: नवाबगंज के विकास नगर डिपो में तैनात रोडवेज बस चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
विकास नगर डिपो में तैनात रोडवेज बस चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन शव लेकर डिपो पहुंचे और पत्नी को नौकरी और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। परिजनों ने चालक की हत्या करने का भी आरोप लगाया है। भोगनीपुर निवासी 32 वर्षीय संतोष पाल रोडवेज में संविदा चालक था।