भरथना: पुराना भरथना कस्बा में देसी शराब दुकान के सेल्समैन व मालिक के साथ 10 लोगों ने की मारपीट व छीने पैसे
पुराना भरथना कस्बा में बीती रात शराब दुकान के सेल्समैन और मालिक के साथ 10 लोगों द्वारा मारपीट करने, पैसे छीनने व कार में तोड़फोड़ करने का आरोप आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मारपीट की घटना CCTV कैमरे में भी कैद हो गई है।