भरथना: लखना कालिका देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन उमड़े श्रद्धालु, सुबह से देर रात तक भक्तों का लगा रहा ताता
मंगलवार को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन लखना कालिका देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।मन्दिर में दिन भर दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।सुदूर आंचलों से देबी भक्तों ने पहुंचकर झण्ङा चढाकर पूजा अर्चना की। इसके अलाबा दिन भर नवविवाहित जोडों ने पूजा अर्चना के साथ बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए।जगह-जगह पुलिस ने वेरिफिकेशन लगाकर सुरक्षा व्यवस्था की।