भरथना: भरथना कस्बे में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, कार पर नीम का पेड़ गिरने से कार हुई क्षतिग्रस्त
बुधवार 4:30 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।जिससे भरथना कस्बा के पुराने सरकारी अस्पताल में विशालकाय नीम का पेड़ कार के ऊपर गिर पड़ा।हादसे में कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।गनीमत रही जब पेड़ गिरा तो कार में कोई मौजूद नहीं था।तेज हवाओ से पुराने सरकारी अस्पताल में खड़ी बलेनो कार क्षतिग्रस्त हो गयी।युवक कानपुर से अपने दोस्त की कार एक दिन के लिए मांगकर लाया था।