भरथना: भरथना पुलिस ने क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर शांति भंग के आरोप में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, SDM के समक्ष किया पेश
भरथना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर शांति भंग के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार कर भरथना SDM के समक्ष पेश किया है। जहां से 20-20 हजार के जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया है। थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार ने बताया कि, आरोपी महावीर पुत्र राम अवतार ग्राम रतहरी, सीटू उर्फ सुरेश कुमार पुत्र रामबाबू ग्राम कुंवरा व सोनू पुत्र रामकिशन सिंह ग्राम भोली को गिरफ्तार किया है।