सरीला: वीरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के वीरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 25 वर्षीय एक युवती ने अपने मकान में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक युवती के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने घर ले गए हैं।