सहसवान: उघेती थाना पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा
उघैती पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को मय चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया। थाना उघैती पुलिस द्वारा प्रकाश में आये 01 अभियुक्त को चोरी किये गये अल्टीनेटर के तार व 02 बैटरी सहित ग्राम सैफपुर जाने वाले तिराहे से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अभियुक्त करन सिंह उर्फ नन्हे पुत्र छोटेलाल को जेल भेजा है।