फिल्म 'स्पेशल 26' जैसा कांड, फर्जी IT अफसर बन 10 लोग लूट ले गए 3 करोड़ के जेवर, 3 घंटे में 6 गिरफ्तार।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
अजमेर। बॉलीवुड फिल्म 'स्पेशल 26' में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर छापेमारी करने और लोगों को ठगने की कहानी दिखाई गई थी। राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में भी इसी तरह की वारदात सामने आई है। यहां बदमाश इनकम टैक्स अधिकारी बनकर एक घर में घुसे और करीब 3 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। हालांकि, इस वारदात में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज तीन घंटे में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना नसीराबाद की महेश विहार कॉलोनी की है। यहां रहने वाले कार्तिक माहेश्वरी के घर शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे एक काले रंग की स्कॉर्पियो आकर रुकी। गाड़ी से 9 से 10 लोग उतरे, इन लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों जैसा हुलिया बना रखा था। घर में पहुंचते ही उन्होंने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताया, ओर वारदात को अंजाम दिया।