रावतभाटा: रावतभाटा में बड़ा हादसा टला, कचरे से भरा पालिका ट्रैक्टर मकान की खिड़की तोड़कर अंदर घुसा
विजय सिंह ने बुधवार शाम 7 बजे बताया कि रावतभाटा में हिना फर्नीचर के पास कचरे से भरा पालिका ट्रैक्टर घाटी चढ़ते समय असंतुलित होकर पीछे लुढ़क गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली का पिछला हिस्सा मकान की खिड़की तोड़कर कमरे में घुस गया। कमरे में महिला यासमीन और उसके बच्चे मौजूद थे, जिन्होंने समय रहते बाहर निकलकर जान बचाई। मौके पर पहुंची पालिका की JCB ने ट्रैक्टर को सुरक्षित बाह